भाजपा राज में कानून व्यवस्था समाप्त, संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी: शिव पाल यादव

भाजपा राज में कानून व्यवस्था समाप्त, संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी: शिव पाल यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा,शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून-व्यवस्था समाप्त हाे चुकी है। मनमानी का दौर चल रहा है। यह लोग बाबा साहेब अांबेडकर द्वारा बनाए गए कानून काे खत्म करने जा रहे हैं,शिवपाल सिंह यादव करहल में समाजवादी पार्टी सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चौधरी अब्दुल नईम के समर्थन में प्रचार के लिए करहल आए थे। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राष्ट्रवाद और राज धर्म की बात करते हैं, परंतु यह सिर्फ बातें हैं। भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। उनके लोग मनमानी कर रहे हैं। भाजपा के राज में किसी की कोई सुनने वाला नहीं है।

2010 views