16 मार्च को भाजपा जारी करेगी पहली लिस्ट, 25% सांसदों का कट सकता है टिकट*

*16 मार्च को भाजपा जारी करेगी पहली लिस्ट, 25% सांसदों का कट सकता है टिकट*

भाजपा ने 2019 के लोक सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का चयन करने की कवायद तेज कर दी है. 16 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है. 16 मार्च के बाद 18 मार्च को भी अमित शाह ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि होली से पहले भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी जिसमे की 25-30% सांसदों के टिकट कटने के संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक 16 मार्च को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की कई लोकसभा सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी.

2043 views