*नगर पंचायत सीएमओ फाइलों को बेक डेट में निपटा रहे थे , चार साथियों के साथ पकड़े गए*

*नगर पंचायत सीएमओ फाइलों को बेक डेट में निपटा रहे थे , चार साथियों के साथ पकड़े गए*

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी नगर पंचायत पर कलेक्टर के आदेश के बाद तहसीलदार ने छापा मार कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि नगर पंचायत के सीएमओ लॉज में फाइलों पर बैक डेट में हस्ताक्षर करने का काम चल रहा था. तहसीलदार ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 38 फाइलें जब्त की है. मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सीएमओ केके पटेरिया के तबादले के बाद वे स्टाफ के साथ मिलकर जरूरी फाइलों पर हस्ताक्षर रह रहे थे.

निवाड़ी तहसीलदार राकेश बोरसी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि निवाड़ी नगर पंजायत सीएमओ केके पटेरिया का तबतादला होने के बाद जिला कलेक्टर के आदेश से कार्यालय पर छापा मारा गया. छापे के दौरान उन्होंने सीएमओ केके पटेरिया को बैक डेट में फाइलों को निपटाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है, जिसके बाद कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
लॉज में बैठकर सीएमओ केके पटेरिया, एकाउंटेंट बहादुर अहिरवार, स्टोरकीपर महेश नापित और सहायक उपनिरीक्षक बालचंद्र कोरी सरकारी फाइलों, बिल, बाउचर व नगर परिषध की नियुक्तियों से संबंधित कार्य बैक डेट में हस्ताक्षकर कर निपटा रहे था. जब इस मामले की जानकारी निवाड़ी कलेक्टर अक्षय सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल तहसीलदार राकेश बोरासी और राजस्व निरीक्षक बृजेश खरे की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए, जहां टीम ने बैक डेट में हस्ताक्षर करते हुए 38 फाइलें जब्त की है. फिलहाल कलेक्टर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

1765 views