इंदौर में एक बार फिर सड़को पर उतरे किसान

*इंदौर में एक बार फिर सड़को पर उतरे किसान.
एमआर पांच पर लगाया जाम हजारों किसान सड़को पर12 दिन में तीसरी बार सड़को पर किसान*

इंदौर – सरकार के लाख दावे और प्रशासनिक अधिकारियों के कई बार मिले आश्वासन के बाद भी अन्नदाता कितने नाराज है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की पिछले 12 दिन में तीसरी बार अन्नदाता किसान अपने हक के पैसे के लिए फिर सड़को पर उतर आए है । इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में गेंहू का उचित मूल्य ना मिलने से नाराज किसान फिर सड़को पर है और एमआर पांच सुबह से जाम किया हुआ है । इसे पहले भी 28 मार्च और फिर चार अप्रैल को किसान सड़को पर आ चुके है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म हो गया था । लेकिन आज फिर गेंहू की कम कीमत मिलने से नाराज किसान सड़को पर है । चुनावी वर्ष है ऐसे में किसानों की अनदेखी सरकार को भारी पड़ सकती है ।

1005 views