फूठी कोठी ओवर ब्रिज कार्यस्थल का निरीक्षण

*फूठी कोठी ओवर ब्रिज कार्यस्थल का निरीक्षण*

*इंदौर बेहतर ट्रेफ़िक मेनेजमेंट की दृष्टि से नम्बर वन बने इसके लिए सभी एजेंसी विशेष कर आईडीए ने शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर ओवर ब्रिज देने का निर्णय किया वो बहुत प्रशंसनीय है उसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने फूठी कोठी पर बनने वाले ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया था आज हम सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया है क्यूँकि आज इसकी विधिवत शुरुआत हो रही है, ६१० मीटर लंबा ६ लेन के ब्रिज की सौगात पश्चिम क्षेत्र के ट्रेफ़िक कंजक्शन को बहुत हद तक कम करेगी साथ ही आवागमन में सुविधा होगी प्लानिंग की दृष्टिगत से अल्ट्रनेट रोड क्या होगी ,क्या रूट प्लान होगा इसकी जानकारी भी क्षेत्रिय जानता को दी जाएगी ।और जिस तरह की टेक्नोलॉजी स्टील गडर की है उस हिसाब से सोलह से सत्रह महीने में इसका काम समय सीमा में पूरा हो जाएगा जो इसकी सबसे अच्छी बात है* *आई डी ए और अधिकारियों ने एक एस ओ पी बनाई है पूरे इंदौर के लिए पैड शिफ्टिंग के समय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पैड बचाते हुए ही निर्माण कार्य किया जाएगा*- *पुष्यमित्र भार्गव महापौर इंदौर*

1005 views