उत्तर प्रदेश में कानून का राज, अपराधियों की पैंट गीली होते देख रही जनता:मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश में कानून का राज, अपराधियों की पैंट गीली होते देख रही जनता:मुख्यमंत्री योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरक्षनगरी में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पेप्सिको का प्लांट लगने से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा, इसके अलावा कइयों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। गोरखपुर में इतने प्लांट लग रहे हैं कि अब युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध कम हो गए हैं। यहां पुलिस का राज चल रहा है, वहीं कानून के डर से अपराधियों की पैंट गीली हो जा रही है।उन्होंने कहा कि एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्युमेबल गुड्स) का बड़े प्लांट लगने से रोजगार के साथ ही छोटी आपूर्तिकर्ता कंपनियों, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का विस्तार होगा। कंपनी गोरखपुर के अलावा प्रयागराज, अमेठी और चित्रकूट में भी प्लांट लगाएगी।

1809 views