कोरोना एलर्ट:7 महीने बाद कोरोना केसों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, एक सप्ताह में 3000 से ज्यादा मरीज मिले, 6 की मौत

कोरोना एलर्ट:7 महीने बाद कोरोना केसों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, एक सप्ताह में 3000 से ज्यादा मरीज मिले, 6 की मौत*
राजधानी दिल्ली सहित देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। एक सप्ताह में दिल्ली में कोविड-19 के मामले 3000 से ज्यादा सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को भी 600 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। बढ़ते केसों को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकारों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं,एक सप्ताह में कोरोना के एक्टिव केसों में भी 121 प्रतिशत का उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में मिले 606 कोरोना मरीजों के साथ पॉजिटिविटी रेट भी 16.98 प्रतिशत पहुंच गया है।

2010 views