कोरोना वायरस को लेकर तैयार रहें राज्य सरकारें’ केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

कोरोना वायरस को लेकर तैयार रहें राज्य सरकारें’ केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस*
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर है। केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों के लिए गाइडलाइंस जारी हुई हैं। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार दोपहर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। वर्चुअली तरीके से हुई इस बैठक में कोरोना को लेकर समीक्षा की गई। बैठक के बाद राज्य सरकारों के लिए गाइडलाइंस जारी हुई हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल को सभी अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को लेकर मॉक ड्रिल करने को कहा है। इसके अलावा 8 और 9 अप्रैल को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने का आग्रह भी किया है।

1474 views