मुश्किल में घिरी जेट एयरवेज को PNB ने दिया 2050 करोड़ का लोन*

*मुश्किल में घिरी जेट एयरवेज को PNB ने दिया 2050 करोड़ का लोन*

नकदी संकट से जूझ रही देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज (Jet Airways) को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 2,050 करोड़ रुपये का कर्ज मिल गया है. जेट एयरवेज, PNB से 1,100 करोड़ रुपये का फॉरेन करेंसी टर्म लोन और 950 करोड़ रुपये की क्रेडिट फैसिलिटी हासिल की।

जेट एयरवेज को बचाने में सरकार का साथ मिलता दिख रहा है. सरकार ने गुरुवार को कहा था कि वो जेट एयरवेज के टिकट सेल पर रोक नहीं लगाएगी, क्योंकि इससे इंडस्ट्री में घबराहट बढ़ जाएगी. वहीं डीजीसीए द्वारा पारित एयरलाइंस के उड़ान कार्यक्रमों के पालन की निगरानी के लिए उचित तंत्र स्थापित किया है.
जेट एयरवेज ने पिछले हफ्ते कहा था कि किराए पर विमान देने वाली कंपनियों को किराया नहीं देने की वजह से तीन और विमानों को संचालन से हटाना पड़ा था. इन तीन विमानों के साथ ही अब तक कंपनी के 28 विमान संचालन से हट चुके हैं. हाल ही में किराए पर विमान मुहैया कराने वाली कंपनी ने जेट के साथ कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने की चेतावनी दी थी.

1360 views