लोक सभा चुनाव के लिए सपा की तैयारी पूरी, सभी उम्मीदवार तय:रामगोपाल यादव*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी पूरी है। सभी उम्मीदवार तय हो चुके हैं। चुनाव की घोषणा होते ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। वे रविवार को सैफई में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी तैयार है।हमारी तैयारी जीतने के लिए हर जगह है।सरकार चुनाव को लेकर मनमानी कर रही है। आरक्षण में घपला किया गया है। अभी तक वार्डों का आरक्षण नहीं किया गया है। नेताओं से पूछकर आरक्षण किया जा रहा है। बिना नियमों के आरक्षण किया गया है इससे लोगों में आक्रोश है और भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ेगा,भाजपा इस चुनाव को जल्दबाजी में करा रही है। ताकि नगर निगम में जीत का फायदा वह ले सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव में सपा के तीन चौथाई से भी अधिक अध्यक्ष फिर विजयी होकर आएंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह डर है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से वह हार जाएगी और सपा हरा देगी।






