भाजपा के लिए बहुमत और कांग्रेस के लिए बहू मांगेंगे:पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

भाजपा के लिए बहुमत और कांग्रेस के लिए बहू मांगेंगे:पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा*
भाजपा को बहुमत मिले, वहीं कांग्रेस को एक बहू की जरूरत है….’ यह जवाब पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का है। जो लोहिया पार्क में आयोजित छठे लंतरानी हास्य उत्सव में अलग- अलग तरीके से पूछे गए सवालों का जवाब देकर लोगों को गुदगुदाया। वहीं, उपहार में मिले बगैर पेंदे का लोटा को लेकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जवाब पर लोग हंसते रहे। देर रात हास्य कवियों ने अपने अंदाज से लोगों को हंसाते रहे। लंतरानी हास्य उत्सव में अपनी परंपरा के अनुसार अतिथियों में डा. दिनेश शर्मा को उपहार में मूसल भेंट किया गया। डा. दिनेश ने ‘मूसल को पत्नियों का हथियार’ बताकर लोगों को हंसाया। संचालन कर रहे स्माइल मैन सर्वेश अस्थाना ने जब डा. दिनेश शर्मा से पूछा कि ईश्वर दो वरदान दें तो आप भाजपा और कांग्रेस के लिए क्या मांगेंगे, जिसके जवाब में डा. शर्मा ने कांग्रेस के लिए बहू मांगने की बात की। इस पर माहौल ठहाके से गूंज उठा.

1613 views