बदरीनाथ-केदारनाथ चार धाम यात्रा 2023 को लेकर जबरदस्त उत्साह, WhatsApp सहित 4 विकल्पों से कराएं रजिस्ट्रेशन

बदरीनाथ-केदारनाथ चार धाम यात्रा 2023 को लेकर जबरदस्त उत्साह, WhatsApp सहित 4 विकल्पों से कराएं रजिस्ट्रेशन*
चार धाम यात्रा 2023 को लेकर तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण कराने वाले यूपी, एमपी, राजस्थान सहित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है।पर्यटन विभाग के आंकड़ों की बात मानें तो बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में 21 फरवरी से शुरू पंजीकरण की संख्या अब दो लाख के पार पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से इस बार चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को व्हैट्सएप सहित चार विकल्प दिए गए हैं। चेताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी तीर्थयात्री को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के बिना चारधाम में नहीं कर पाएंगे दर्शन यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा-2023 करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि सरकार द्वारा यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है,बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा के लिए सरकार द्वारा सख्ती दिखाते हुए रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी तीर्थ यात्री को चारधाम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रियों के पंजीरकरण करने के लिए सरकार ने ठोस रणनीति भी बनाई है। देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने व्हाट्सएप सहित चार माध्यमों से पंजीकरण करनेकी सुविधा दी है।

1206 views