अखिलेश यादव बोले- अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार, ट्वीट कर बताई किसानों की समस्या*
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने प्रदेश के आलू किसानों की समस्यओं को बिन्दुवार ट्वीट किया है। इसके साथ ही अखिलेश ने यह भी लिखा है कि अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार।सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली BJP की सरकारों में वोट तो दलित और पिछड़ा वर्ग से लिया जाता है लेकिन प्रतिनिधित्व सिर्फ उच्च सवर्ण वर्ग को ही दिया जाता है। BJP दलित पिछड़ा से वोट तो लेती है लेकिन अधिकार और नेतृत्व नहीं देती है। दलित पिछड़ा विरोधी BJP की सोच सामने है। चुनाव के वक्त दलितों पिछड़ों को सब्जबाग दिखाए जाते हैं। चुनावी नारों में सबके साथ सबके विकास की बात होती है। लेकिन चुनाव जीतते ही भाजपा अपना असली रंग दिखाती है ,दलितों पिछड़ों को दुत्कार कर सत्ता की मुख्य धारा से दूर रखा जाता है ,उनके नेतृत्व की कोई सुनवाई नहीं होती है।






