50 साल पुराने ब्रांड कैंपा की बाजार में वापसी, रिलायंस ने नए अंदाज में किया लॉन्च

50 साल पुराने ब्रांड कैंपा की बाजार में वापसी, रिलायंस ने नए अंदाज में किया लॉन्च*
मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने भारत के प्रतिष्ठित पेय ब्रांड, कैंपा को एक बार फिर लॉन्च कर दिया है। रिलायंस से समझौते के बाद 50 साल पुराने ब्रांड कैंपा ने भारतीय पेय पदार्थों के बाजार में वापसी की है। शुरुआत में कैंपा कोला, कैंपा लेमन और कैंपा ऑरेंज को बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने इसे ‘द ग्रेट इंडियन टेस्ट’ का नाम दिया है।इंडियन ब्रांड कैंपा को बाजार में उतार कर रिलायंस इंडस्ट्री ने भारतीय पेय पदार्थों की मार्केट में दुनिया की दो सबसे बड़ी कंपनियों, पेप्सीको और कोका कोला को चुनौती दी है। बाजार के जानकारों का मानना है कि कैंपा सीधे तौर पर पेप्सीको और कोका कोला के मार्केट शेयर सेंध लगाएगी। भारत में अपनी खुद की रिटेल चेन के दम पर रिलायंस इन दिग्गज कंपनियों का मुकाबला करने उतरी है।लॉन्चिंग के मौके पर आरसीपीएल के प्रवक्ता ने कहा, “कैम्पा को उसके नए अवतार में पेश करके हम उम्मीद करते हैं कि अगली पीढ़ी के उपभोक्ता इस प्रतिष्ठित ब्रांड को अपनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘युवा उपभोक्ताओं को कैम्पा नया स्वाद पसंद आएगा। तेजी से विकसित हो रहे भारतीय बाजार में खपत अधिक होने के कारण कैंपा के लिए अधिक अवसर उपलब्ध है।

1072 views