अपराधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी का एक्शन, बोले- चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकें

अपराधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी का एक्शन, बोले- चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकें*
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस प्रशासन चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने को मुस्तैद रहे। इसके लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। किसी भी कीमत पर इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। गली-मोहल्ले तक गश्त बढ़ाकर आपराधिक तत्वों पर सख्ती बरती जाए।दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री बुधवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर गांव-गांव तक के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सभी शिवालयों पर लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही प्रशासन इन सभी जगहों पर साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करे

1371 views