बिकवाली के बावजूद हरे निशान पर बाजार बंद होने में सफल रहा बाजार, सेंसेक्स 44 अंक चढ़ा*
घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 44 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 61,319.51 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 20 अंकों की मजबूती के साथ 18,035.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार को कारोबार के आखिरी सेशन में बाजार दिन के ऊपरी स्तरों से फिसल गया। इंट्राडे में सेंसेक्स 61,682 का लेवल छूकर नीचे आ गया।






