– अ भा श्वेताम्बर जैन महिला संघ केन्द्रीय इकाई द्वारा आयोजित “फ़्रेंड्स फ़ार एवर” में दिखाया हुनर
-फायनल में पहुँची 10 सहेलियाँ
5000 महिलाओं के सामने 4 मार्च को दिखाएगी कौशल
इंदौर, 14 फ़रवरी ।अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ द्वारा आयोजित “फ़्रेंड्स फ़ॉर एवर” के द्वितीय राउंड में प्रतिभागियों को अलग-अलग 6 पायदानों से गुजरकर फायनल में अपना स्थान बनाना था ।
पहले पायदान पर था -आया मौसम दोस्ती का – इसमें स्क्रीन पर एक फ़िल्म का सीन को देखकर फ़िल्म को पहचानना , डॉयलॉग्स बोलना , प्रॉपस् को उपयोग करके उसी फ़िल्म का डांस करना ।
दूसरी पायदान पर-आशु भाषण याने (तात्कालिक ) भाषण में एक शब्द को लेकर कबीर दास जी का दोहा बोलना , अर्थ समझाना , उस में छुपा संदेश बताना था ।
तीसरी पायदान पर -पज़ल को 2 मिनिट में दोनों सहेलियों को ज़माना था ।
चौथे पायदान पर – समस्या का सकारात्मक समाधान देना था । पानी की समस्या , पर्यावरण को बचाने की समस्या , बढ़ती बीमारियों की समस्या , ग्लोबल वार्मिंग की समस्या , बच्चों को मोबाइल के एडीकशन की समस्या । इस तरह कि समस्या का सकारात्मक समाधान प्रतिभागियों कों देना था ।
पॉचवा राउंड – था डम शराज – इसमें एक सहेली को एक फ़िल्मी गीत को बोर्ड पर ड्रॉइंग बनाना था दूसरी को पहचानना था , हीरोइन के फोटो में छुपे हीरो को पहचानना था ।
अंतिम पायदान पर न्यूज़ पेपर से ड्रेस, गहने बनाना , अन्य एक्सेसरी बनाना कर रैंप वॉक करना था । ड्रेस बनाने का कुछ काम घर से करके लाना था । निर्णायकों सामने पहनाकर एक सहेली को दूसरी को सजाना था । सभी राउंड इको फ़्रेंडली थे ।
सभी पायदानों को पार कर सर्वश्रेष्ठ 10 सहेलियॉ 4 मार्च को बास्केटबॉल स्टेडियम में अपने हुनर को प्रदर्शित करेगी । यह जानकारी अध्यक्ष निशा संचेती एवं संस्थापक अध्यक्ष रेखा जैन ने दी । 16 संयोजकों कि मेहनत से विभिन्न शानदार राउंड बनाये गये । सभी प्रतिभागियों को भी ख़ूब आनंद आया ।
भवदीय
रेखा जैन
संस्थापक अध्यक्ष






