*भारतीय रेलवे द्वारा ऑनलाइन ट्रैन चार्ट व खाली बर्थ की सुविधा शुरू*
रेलवे की योजना है कि भविष्य में टीटीई के पास भी चार्ट की कॉपी न हो बल्कि वह ऑनलाइन लिस्ट से ही टिकट चेकिंग का काम कर ले. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस सुविधा की शुरुआत की है और अब रिजर्वेशन वाली हर ट्रेन का चार्ट और उसके बाद बचे खाली बर्थ को ऑनलाइन देखा जा सकता है. इसके लिए आपको आईआरसीटीसी के ऐप या ऑनलाइन बुकिंग पेज पर आना होगा. यहां आप बिना लॉग इन किए सीधे चार्टिंग/ खाली सीट वाले ऑपशन में जाकर जानकारी पा सकते हैं.
3117 views





