*HPCL ने बनाया नए जमाने का LPG सिलेंडर, आग लगने पर नहीं होगा ब्लास्ट*
ऑयल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने नए जमाने का LPG सिलेंडर पेश किया है. HPCL ने बेहद खूबसूरत और सुरक्षित गैस सिलेंडर तैयार किए हैं. ये गैस सिलेंडर कंपोजिट फाइबर से बने हैं. ये गैस सिलेंडर 02 किलो, 05 किलो और 10 किलो गैस की क्षमता के साथ उपलब्ध होंगे. फाइबर से बने होने के चलते ये सिलेंडर काफी हलके होंगे और ऐसे में इनका परिवहन भी आसान होगा.
यह नए सिलेंडर पहले से मिलने वाले सिलेंडर से थोड़े महंगे पड़ेंगे. 2 किलो, 5 किलो और 10 किलो के सिलेंडर बाजार में उपलब्ध होंगे. अभी उपलब्ध सिलेंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है. हालांकि नए वजन में हल्के सिलेंडर को लेने के लिए कम से कम 1,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.
इन नए सिलेंडर की खासियत यह है कि आग लगने पर किसी भी तरह से ब्लास्ट नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें फाइबर ग्लास तकनीक का प्रयोग किया गया है. एचपीसीएल ने इन सिलेंडर को ओजस (ओJAS) नाम दिया है.






