राजनीतिनाम के लेखक बने कुलपति*

*राजनीतिनाम के लेखक बने कुलपति*

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने  माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति का चयन कर लिया है। इस पद के लिए मध्यप्रदेश के जाने-माने पत्रकार और राजनीतिनामा मध्यप्रदेश के लेखक दीपक तिवारी का चयन हुआ है। दीपक तिवारी वर्तमान में अंग्रेजी पत्रिका “द वीक” के विशेष संवाददाता है। अब से दीपक तिवारी माखनलाल पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नए कुलपति होगें।श्री तिवारी ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक इतिहास पर दो पुस्तकें लिखी है जिसमें पहली राजनीतिनाम मध्यप्रदेश और दूसरी राजनीतिनामा मध्यप्रदेश भाजपा युग प्रमुख है। विभिन्न पत्रकारिता संस्थानों में काम कर चुके दीपक तिवारी मूलतः सागर जिले के रहने वाले है। स्पष्टवादी और अपने राजनीतिक विशेषज्ञ के रूप में पहचाने जाने वाले दीपक तिवारी को तीन सदस्यीय चयन समिति ने चुना है।
 

2579 views