*कुंभ 2019: पीएम का स्वागत कर सकेंगे चुनिंदा भाजपाई, सुरक्षा की कमान एसपीजी के हाथ*
प्रयागराज। कुंभ पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दूर रखा जाएगा। उनसे कुछ चुनिंदा भाजपाई ही मिल सकेंगे इसकी सूची पीएमओ और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एसपीजी को भेजी गई है। प्रयागराज आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जहां प्रधानमंत्री का स्वागत बम्हरौली एयरपोर्ट पर करेंगे।
वहीं दूसरी ओर अरैल के डीपीएस में बनाए जा रहे हैलीपैड पर स्थानीय विधायक और कुछ पार्टी पदाधिकारी स्वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे। दरअसल, पीएम मोदी का विशेष विमान बम्हरौली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहां से वह हेलीकॉप्टर से डीपीएस ग्राउंड में बनाए गए हैलीपैड पर उतरेंगे। वहां पीएम का स्वागत करने के लिए 15 से 20 पार्टी नेताओं की संशोधित सूची पीएमओ को भेजी गई है।
पूर्व में पीएमओ को दो दर्जन से ज्यादा लोगों की सूची भेजी गई थी, लेकिन वहां से संख्या कम करने के निर्देश के बाद अब पीएम का स्वागत अरैल हैलीपैड में चुनिंदा पार्टी नेता एवं विधायक करेंगे। इसमें स्थानीय विधायक, महानगर, गंगापार, यमुनापार के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
सुरक्षा संबंधी तैयारियों को परखने पहुंचे डीजीपी
प्रधानमंत्री के 24 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर की जा रही सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने डीजीपी ओपी सिंह शुक्रवार को शहर पहुंचे। शहर पहुंचने के बाद वह सीधे मेला क्षेत्र गए और निरीक्षण किया। इसके बाद अरैल पहुंचकर परमार्थ निकेतन गए।
वहां से वैदिक टेेंट सिटी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी और फिर आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य उच्चाधिकारियों संग वार्ता की। वह शनिवार को सुबह 11 बजे मेला पुलिस कार्यालय में अफसरों संग बैठक करेंगे
1989 views





