हफ्ते के पहले दिन बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 30 अंक टूटकर खुला*
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार सपाट ढंग से खुला। सेंसेक्स की ओपनिंग लगभग 30 अंक टूटकर 61765 अंकों पर हुई। वहीं निफ्टी 26 अंक मजबूत होकर 18376 अंकों पर खुला। सोमवार के शुरुआती कारोबार में बाजार ने सुस्ती के साथ खुलकर तेजी पकड़ी। सुबह नौ बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 66.89 अंकों की तेजी के साथ 61,861.93 अंकों पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 36.45 अंकों की बढ़त के साथ 18,386.15 अंकों पर ट्रेड करता दिखा। इस दौरान रुपये में भी मजबूती दिखी और वह डॉलर के मुकाबले मजबूती हासिल करते हुए फिलहाल 80.79 के लेवल पर कारोबार कर रह है। डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की उछाल के साथ 80.52 के स्तर पर खुला था।






