जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा तृतीय पारिवारिक सभा का हुआ भव्य आयोजन

*जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा तृतीय पारिवारिक सभा का हुआ भव्य आयोजन

जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा वर्ष की तृतीय पारिवारिक सभा का भव्य आयोजन दीपमिलन और तपस्वी बहुमान के रूप मैं किया गया l

संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठरी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मैत्री परिवार द्वारा तृतीय मिलन समारोह *फन फेयर और फूड कार्नीवल थीम* पर आयोजित किया गया l लगभग *80 दंपति सदस्यों* द्वारा इस आयोजन मैं बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया l

इस आयोजन की शुरूवात *दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण* के साथ की गई l मंगलाचरण की प्रस्तुति दीप्ति मेहता,रीना कोठरी,प्रणिता मंडलेचा,श्वेता वोहरा,लवीना धम्मानी,रितिका संघवी द्वारा दी गई।
इसके पश्चात *बच्चो की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता* में ग्रुप परिवार के बच्चो द्वारा बड़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया । इसमें अरिहा संचेती को प्रथम स्थान,चहेती सकलेचा को द्वितीय स्थान, हैंसी मेहता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। क्यूट बेबी में आदि सेहलोत, मोक्षित जैन, ऋषित और मिहित छाजेड़,वंश कटारिया को पुरस्कृत किया गया।
इसके पश्चात *तपस्वी बहुमान* में ग्रुप के सभी तपस्वियों को अभिनंदन पत्र देकर उनका बहुमान किया गया।
उसके बाद *मनोरंजक कपल गेम* ग्रुप सदस्यों को खिलाए गए। इसमें अर्पित – नैंसी वोहरा ने प्रथम स्थान और आयुष – सोनम नवलक्खा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
समारोह का मुख्य आकर्षण *फन फेयर और फूड कार्निवल* रहा जिसके अंतर्गत कई प्रकार के गेम्स के स्टॉल जैसे *बैलून शूटिंग,मटकी फोड़,रिंग फेक,बिंदी लगाओ जैसे कई गेम रखे गए थे, मिकी माउस और लजीज फूड स्टॉल* का भी बच्चो के साथ बड़ो ने भी खूब आनंद उठाया।
इस मिलन समारोह में सभी सदस्यों के लिए *कपल मैचिंग कॉम्पिटिशन* रखी गई और बेस्ट मैचिंग कपल दिलीप – संगीता पावेचा और अमित – श्वेता मेहता को पुरस्कृत किया गया।

अध्यक्ष वैभव मेहता,चंदन सहलोत, निलेश मंडलेचा,दीपक सहलोत, संजय जैन, अरुण मूणत, प्रवीण पटवा, मनोज सिंगावत,विनय वोहरा, मनोज अग्रवाल,सचिन मांडोत, अमित गंग,राहुल सकलेचा,भावेश गादिया,गौरव कास्टीया, राहुल नवलक्खा,संदीप बोथरा, सौरभ वोहरा, मयंक जैन,संदीप सकलेचा,अनूप मेहता,पारस पगारिया आदि उपस्थित रहे।
अंत में सचिव तरुण डांगी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

1602 views