सोनिया गांधी व खरगे ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

सोनिया गांधी व खरगे ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट*
देश आज पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेता नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर इस मौके की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, भारत के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के लिए राष्ट्र उनका स्मरण कर रहा है।इसके अलावा पार्टी की ओर से पंडित नेहरू का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है। इस पर लिखा गया है, बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं, जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए। कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा नेहरू’। बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं…जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए”

1166 views