अमेजॅन के शेयरों में जबरदस्त गिरावट, निवेशकों को बड़ा नुकसान, 23 अरब डॉलर कम हुई Jeff Bezos की संपत्ति*
अमेजॅन द्वारा छुट्टियों के मौसम में बिक्री धीमी रहने की आशंका जताने के बाद अमेजॅन के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। इससे जेफ बेजोस को 23 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है।अमेरिकी बाजार बंद होने के बाद अमेजॅन के शेयरों में 21 फीसदी तक की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अगर यह गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही तो अमेजॅन के संस्थापक बेजोस की संपत्ति में होने वाली यह एक दिन की पांचवीं सबसे बड़ी गिरावट होगी।ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स के अनुसार, 58 वर्षीय बेजोस की कुल नेट वर्थ लगभग 111 बिलियन डॉलर है, जो जुलाई 2021 में आंकी गई उनकी 214 बिलियन डॉलर की संपत्ति से लगभग आधा है। गुरुवार तक उनकी संपत्ति में 58 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। प्रौद्योगिकी शेयरों में तेज गिरावट के कारण अमेजन की मार्केट वैल्यू पर बहुत असर पड़ा है।






