हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा*
सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स शुक्रवार को 203.01 अंकों की बढ़त के साथ 59,959.85 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी में 49.85 अंकों की मजबूती दिखी और यह 17,786.80 अंकों पर बंद हुआ,घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को आखिरी एक घंटे में ऑटो और ऑयल व गैस सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। आज के कारोबार में निफ्टी ऑटो में 1.75 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.03 प्रतिशत की बढ़त दिखी। वहीं, निफ्टी बैंक, आईटी, मेटल, रियल्टी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी।






