मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- पीएम मोदी के मार्गदर्शन से सुदृढ़ हुई कानून-व्यवस्था, समाज भयमुक्त*
हरियणा के सूरज कुंड में देश के सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इसके समापन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योगदान को जमकर सराहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार ट्वीट से देश तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुधारने में पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन का उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरियाणा के सूरज कुंड में देश के सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को बेहद उपयोगी बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में शुक्रवार को समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमूल्य मार्गदर्शन वर्चुअल माध्यम से प्राप्त हुआ। जिससे कि हम सभी को आगे मजबूती से काम करने की प्रेरणा भी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा राज्यों की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। हर समाज भयमुक्त हुआ है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।






