ऊपरी स्तरों पर टिकने में नाकामयाब भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 17,600 के नीचे फिसला

ऊपरी स्तरों पर टिकने में नाकामयाब भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 17,600 के नीचे फिसला*
भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसइ सेंसेक्स 104 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 59,307 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसइ निफ्टी 12 अंक या 0.07 प्रतिशत चढ़कर 17,576 अंक पर बंद हुआ।आज सुबह निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ 17,650 पर और सेंसेक्स 59,500 के आसपास खुले थे, लेकिन बाजार इस तेजी को कायम नहीं रख पाया और कारोबारी सत्र के समापन पर बढ़त कम होकर कुछ अंकों तक सिमट गई।आज बाजार को बड़ा सहारा बैंकिंग शेयरों से मिला। निफ्टी बैंक में 1.71 प्रतिशत तक की तेजी आई। एक्सिस बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक, एसबीआइ, आइडीएफसी फर्स्ट बैंक, पीएनबी और बंधन बैंक बढ़त के साथ बंद हुए।

1224 views