*बोर्ड टैक्स के विरोध में सिन्धी कालोनी के व्यापारीयो ने भी कांग्रेस के अभियान को पूरा सहयोग दिया व बोर्ड टैक्स का विरोध भी किया
।*
*शहर कांग्रेस कमेटी और इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के आव्हान पर आज बोर्ड टैक्स के खिलाफ वार्ड क्रमांक 65 के बी.के सिन्धी कालोनीं, बेराठी कालोनीं, खातीवाला टैंक आदि में भी हस्ताक्षर अभियान कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के प्रभारी श्री सुरजीतसिंह चड्डा, कांग्रेस नेता व सिन्धी कालोनीं व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोपाल कोडवानी कांग्रेस नेता सुनील यादव के नेतुरत में दुकानों पर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।*
*कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सुरजीत सिंह चड्डा ,गोपाल कोडवानी,सुनील यादव,गोपाल दरियानी, मनीष रिझवानी,संजय अरोरा,राकेश अरोरा, तुषार गंगवानी,दलजीत भाटिया, जयमल ठक्कर,सुशील सालुंके शैलेष राजपूत, विनोद पारिख,राहुल रिझवानी, आदि उपस्थित थे।*
*यह हस्ताक्षर अभियान मध्यप्रदेश शासन ओर इंदौर नगर निगम की बोर्ड टैक्स की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जहां व्यापारीयो ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि हम तो पहले से ही इंदौर नगर निगम को अपनी दुकान का कमर्शियल टेक्स देते आ रहे हैं। तथा ओर भी कई टैक्स इंदौर नगर निगम को देते हैं। फिर यह समझ नही आ रहा है कि यह नया दुकान बोर्ड टैक्स हम व्यापारीयो पर क्यो लगाया जा रहा है। जबकि दुकान तो हमारी है और हम इसके मालिक है और हम कमर्शियल टैक्स तो देते ही है। यह बोर्ड टैक्स बिलकुल गलत है। हम बोर्ड टैक्स का पूर्ण रूप से विरोध करते हैं और कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान का हम व्यापारी भी समर्थन करते हैं। और हम भी बोर्ड टैक्स के खिलाफ है। यह टैक्स व्यापारीयो पर नही लगाया जाना चाहिए।*






