टी20वर्ल्ड कप 2022: तय हो गई टी20 वर्ल्ड कप की सुपर-12 टीमें, इनके बीच होगी अब चैंपियन बनने की जंग*
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले दौर के मुकाबले खत्म हो गए और अब इस वर्ल्ड कप के लिए सुपर-12 में शामिल होने वाले सभी टीमों के नाम सामने आ गए। पहले दौरे के मुकाबलों में 8 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें से चार टीमों ने अगरे दौर यानी सुपर-12 के लिए क्वालीफाई कर लिया। क्वालीफाइंग मुकाबलों के लिए इन 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था जिसमें ग्रुप ए में श्रीलंका, नीदरलैंड, नामीबिया और यूएई थी। इनमें से श्रीलंका और नीदरलैंड सुपर-12 में पहुंची है। वहीं ग्रुप बी में आयरलैंड, स्काटलैंड, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें थी जिसमें से आयरलैंड और जिम्बाब्वे ने सुपर-12 में जगह बना ली। टी20 वर्ल्ड कप के लिए तय हो गई *सुपर-12*
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में कुल 12 टीमों ने जगह बनाई है जिसमें श्रीलंका, नीदरलैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे ने क्वालीफाइंग मैचों के जरिए इस ग्रुप में अपना स्थान पक्का किया। वहीं सुपर-12 में आठ टीमें पहले से ही मौजूद थी जिसमें अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड व न्यूजीलैंड की टीमें ग्रुप ए में थी जबकि ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम थी।
*ग्रुप ए की छह टीमें-*
अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और आयरलैंड।
*ग्रुप बी की छह टीमें-*
बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे






