आईपीएल भी नहीं खेलेंगे रैना, क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास, चेन्नई के सीईओ ने दी शुभकामनाएं*

आईपीएल भी नहीं खेलेंगे रैना, क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास, चेन्नई के सीईओ ने दी शुभकामनाएं*
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया है। अब रैना आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलते हुए भी नहीं दिखेंगे। रैना ने 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद आईपीएल में उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। इसी वजह से आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। अब रैना ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्हें मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता था। हालांकि, बाद में उनका फॉर्म खराब हुआ और इस टूर्नामेंट में भी रैना संघर्ष करते नजर आए,सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “मेरे देश और मेरे राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास का एलान करना चाहूंगा। मैं बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन चेन्नई सुपर किंग्स, राजीव शुक्ला सर और अपने सभी फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा।”

1232 views