उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 49 अंक नीचे, निफ्टी 17650 के करीब*
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले-जुले रुझान मिलने के बाद भारतीय बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कमजोर होकर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स में 49 अंकों की गिरावट आई और यह 59,197 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।निफ्टी भी दस अंकों की गिरावट के साथ सपाट तरीके से बंद हुआ। निफ्टी बाजार बंद होते समय 17,656 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इसे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट से मिले रुझानों के बीच दमदार शुरुआत हुई थी। शुरुआती कारोबार में बाजार एक समय पर 260 अंकों की मजबूती के साथ 59,507 अंकों पर ट्रेड करने लगा था। दूसरी निफ्टी में भी 75 अंकों की तेजी थी और यह 17,741 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। पर यही से बाजार में बिकवाली शुरू हुई और सेंसेक्स 500 अंक लुढ़क कर एक समय में 58,987 के लेवल पर पहुंच गया। इस स्तर से बाजार को रिकवरी मिली पर दिन का कारोबार खत्म होने तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा।






