भारतीय बाजार में बढ़त बरकरार, सेंसेक्स 443 अंक उछला, निफ्टी 17650 के पार

भारतीय बाजार में बढ़त बरकरार, सेंसेक्स 443 अंक उछला, निफ्टी 17650 के पार*
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले नाकारात्मक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग, मेटल और रियल्टी सेक्टर्स में खरीदारी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी को मजबूती मिली। सोमवार को निफ्टी 443 अंक उछलकर 59,220 अंकों पर तो निफ्टी 126 अंक मजबूत होकर 17,666 के स्तर पर बंद हुआ।इससे पहले हफ्ते के पहले करोबारी दिन भारतीय बाजार सपाट ढंग से खुला पर थोड़ी देर में बाजार में मजबूती आ गई और यह मजबूती बाजार बंद होने के समय पर जारी रही। सोमवार के कारोबारी सेशन में निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक 1.67 प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 शेयरों ने हरे निशान पर कारोबार किया।

1465 views