मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिकेट में सुरेश रैना के योगदान को सराहा, नई पारी के लिए दी शुभकामना*
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर सुरेश रैना के क्रिकेट के हर फार्मेट से संन्यास लेने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके योगदान को सराहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही उनको नई पारी के लिए शुभकामना दी है। क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतक लगाने का गौरव हासिल करने वाले सुरेश रैना ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूप से सन्यास ले लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्रिकेट में बड़ी पारियां खेलने के साथ अपनी मेधा दिखाने के लिए सुरेश रैना के योगदान को सराहा है। उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेट खिलाड़ी को नई पारी के लिए मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी हैं। सुरेश रैना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 226 वनडे मैचों में 5,615 रन और 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1,605 रन के साथ किया। रैना ने 15 अगस्त 2020 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उसी दिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।






