“संस्था सौम्य बेटी महिला जनकल्याण सेवा समिति द्वारा घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा ध्वज वितरण
आजादी के 75वी वर्षगांठ के अवसर आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर चलाए जा रहे #हर_घर;तिरंगा अभियान के तहत संस्था सौम्य बेटी एवँ महिला कल्याण संस्था व्दारा पार्षद गुरजीत कोर खनूजा के मुख्य आतिथ्य में तिरंगा ध्वज वितरण कर आम जन से 13 से 15 अगस्त तक घरों पर शान से तिरंगा लहराने का आव्हान किया गया।संस्था अध्यक्ष नरेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि संस्था व्दारा प्रथम चरण में 1000 तिरंगा ध्वज वितरण किया जाएगा।।
अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि
किसी भी राष्ट्र का इतिहास,उसके वर्तमान और भविष्य की नींव होता है. किसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्जवल होता जब वह अपने अतीत के अनुभवों और विरासत से जुड़ा रहता है. आजादी का यह अमृत महोत्सव इसी अमृत से नई पीढ़ी को देने का अवसर है.घर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 02 अगस्त को अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर तिरंगा अभियान लगाकर की है।मुख्य उत्सव 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। आप सभी से आग्रह है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने मोबाइल प्रोफ़ाइल ड़ी पी पर तिरंगा ध्वज लगाएं एवँ 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों एवँ कार्यालयों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा ध्वज फहराएं। इस अवसर पर सतनामसिंह खनूजा, राजकुमारसिंह सोलंकी, नवीन सोलंकी,सुनील परियानी आनंद कंधारी, सोमेन्द्रसिंह गेहलोद, अभिमन्यु सिंह सोलंकी बब्बन सानप,सुरेश श्रीवास्तव, अर्पित शर्मा,दीपक वर्मा हेमंत भालसे मनीष टांक नरेंद्र खनूजा ओर संस्था के समस्त पदाधिकारी..उपस्थित थे।






