यस बैंक का शेयर जनवरी 2021 के बाद हाई लेवल पर; आज 15% तक उछला,2 दिन में 20% चढ़ा स्टॉक*
यस बैंक के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी है। यह बैंकिंग स्टॉक NSE आज 13.44% की तेजी के साथ 17.30 रुपये पर पहुंच गया। इस तेजी के बाद यह शेयर जनवरी 2021 के बाद के हाई पर पहुंच गए। इंट्रा डे ट्रेडिंग में आज यह शेयर लगभग 15% तक उछल कर 17.88 रुपये तक चला गया था जो कि इसका अब तक का ऑल टाइम हाई शेयर प्राइस है। इससे पहले 25 जनवरी 2021 को यह शेयर 17.55 रुपये पर गया था।पिछले दाे कारोबारी दिनों में यस बैंक का शेयर 20 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। दरअसल, शेयरों में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। वजह यह है कि बैंक दो दिग्गज ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी निवेशकों कार्लाइल और एडवेंट इंटरनेशनल से लगभग 1.1 बिलियन (8,900 करोड़ रुपये) की इक्विटी पूंजी जुटाने की घोषणा की है। पिछले सप्ताह यस बैंक ने अपनी बोर्ड की बैठक में निजी इक्विटी निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। यस बैंक अपनी 10% इक्विटी हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप और एडवेंट इंटरनेशनल को 8,898 करोड़ रुपये में बेचेगा। बता दें कि प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक कार्लाइल को ₹13.78 प्रति शेयर पर 184 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगा। जिन फंड्स को यस बैंक की हिस्सेदारी बेची जाएगी उनके नाम सीए बॉस्क्यू और वेरवेंटा होल्डिंग्स हैं






