इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया, पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी,रूट-बेयरस्टो ने भारत के मुंह से छीनी जीत

इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया, पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी,रूट-बेयरस्टो ने भारत के मुंह से छीनी जीत*
इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हराकर 5 मैच की इस टेस्ट सीरीज में 2-2 की बराबरी की। टीम इंडिया ने मेजबानों के सामने जीत के लिए 278 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, मगर जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय पारी खेल इस लक्ष्य को बौना बना दिया। रूट ने 142 और बेयरस्टो ने 114 रनों की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की यह सबसे बड़ी रन चेज है। बात मुकाबले की करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के शतक के दम पर 416 रन बनाए थे, इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 रनों पर ही सिमट गई थी। 132 रनों की लीड के साथ भारत ने दूसरी पारी में 284 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 378 रनों का लक्ष्य रखा।

1772 views