हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन निफ्टी 15,700 पर बंद हुआ, सेंसेक्स 462 अंक उछला*
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। निफ्टी इंडेक्स 142.60 अंक चढ़कर 15699.25 अंकों पर बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स में भी 462.26 अंकों की बढ़त देखने को मिली। शुक्रवार को सेंसेक्स 52727.98 पर बंद हुआ,शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मामुली गिरावट के साथ 78.31 रुपो से 78.34 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है.






