मुख्यमंत्री योगी ने टॉपर्स से पूछा-लाइब्रेरी जाते हैं, अखबार पढ़ते हैं? बोले-कॉम्प्टीशन के लिए अपडेट रहना जरूरी

मुख्यमंत्री योगी ने टॉपर्स से पूछा-लाइब्रेरी जाते हैं, अखबार पढ़ते हैं? बोले-कॉम्प्टीशन के लिए अपडेट रहना जरूरी*
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉप 10 टॉपर्स को सम्‍मानित करने के साथ ही उनसे संवाद भी किया। लखनऊ स्थित मुख्‍यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने छात्रों, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्य-शिक्षकों से खुलकर बात की। उन्‍होंने पठन-पाठन, कक्षाओं आदि के बारे में सबसे विस्‍तार से बात की। इस दौरान उन्‍होंने कुछ टापरों से पूछा कि आप लाइब्रेरी जाते हैं या नहीं?, अखबार पढ़ते हैं या नहीं? लाइब्रेरी और अखबार पढ़ने के सवाल पर छात्रों की ओर से जवाब नहीं आया तो सीएम योगी ने उन्‍हें इसके महत्‍व के बारे में विस्‍तार से बताया। उन्‍होंने कहा कि कॉम्‍प्‍टीशन में सफलता के लिए अपडेट रहना जरूरी है।

1972 views