लगातार चौथे दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक टूटा, निफ्टी 15700 के नीचे*

लगातार चौथे दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक टूटा, निफ्टी 15700 के नीचे*
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152 अंक फिसलकर 52,541 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40 अंक टूटकर 15,692 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 67 अंक चढ़कर 52,761 पर और निफ्टी 24 अंक तेजी के साथ 15756.40 पर खुला था। बाजार खुलने के साथ लगभग 1415 शेयरों में तेजी, जबकि 348 शेयरों में गिरावट आई थी। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र में दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 153 अंक टूटकर 52,694 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी 64 अंक फिसलकर 15,732 के स्तर पर बंद हुआ था।

1915 views