OBC वर्ग को साधने के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने चला बड़ा दाव

OBC वर्ग को साधने के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने चला बड़ा दाव

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर *पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को दो दिन पहले सतना महापौर का टिकट दिया और आज मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का मप्र अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।*
बीच चुनाव में इस नियुक्ति के पीछे कुशवाहा वर्ग को साधने की कवायद लग रही जिसका संख्या बल मप्र में बहुत ही ज्यादा हैं। कुशवाहा जाति मप्र के कई जिलों में निर्णायक भूमिका में हैं,
यदि कुशवाहा वोट एक तरफ़ा कांग्रेस की तरफ चला जाता हैं तो यह भाजपा के लिए चुनौती साबित होगा।
अब भाजपा कुशवाहा वोट साधने के लिए क्या-क्या करती हैं और कितने उम्मीदवारों को नगरीय निकाय चुनाव में उतारती हैं ये आने वाली भाजपा की टिकट सूची बताएगी पर *मप्र कांग्रेस OBC वर्ग में कुशवाहा वोट साधने में भाजपा को पीछे छोड़ती नजर आ रही हैं।* क्योंकि 2 महीने पहले भगत सिंह कुशवाह को पिछड़ा वर्ग मोर्चा पद से हटाने के बाद मप्र भाजपा ने अभी तक किसी भी ओबीसी नेता को मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया है। जबकि इस बार चुनावों में ओबीसी बड़ा मुद्दा है।

1602 views