कैटरिंग और पार्किंग ओवरचार्ज पर डायल करें 139:उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक*

कैटरिंग और पार्किंग ओवरचार्ज पर डायल करें 139:उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक*
अलीगढ़ में वर्तमान गर्मी के मौसम में स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने से कैटरिंग, स्टॉल प्वाइंट और पार्किंग स्थलों पर हमेशा ओवरचार्जिंग की आशंका बनी रहती है। ऐसे में अलीगढ़ जंक्शन पर किसी वेंडर या स्टॉल द्वारा अधिक पैसे लिए जाते हैं, तुरंत हेल्पलाइन 139 पर शिकायत कर सकते हैं।उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने ओवरचार्जिंग पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को पूरे जोन में सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मियों में पेय जल की मांग बढ़ जाती है, इसलिए यात्रियों को हर संभव माध्यम से विशेष रूप से सूचित किया जाना चाहिए कि यात्रियों को वाटर बूथों पर नि:शुल्क पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही कैटरिंग यूनिटों में पानी की बोतल, चाय और पार्किंग की दरें सामान्य आंखों के स्तर पर बड़े अक्षरों में प्रदर्शित की जाएं। इसके अलावा, रेडियो, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और अन्य प्रचार माध्यमों के माध्यम से दरों और अधिकतम खुदरा मूल्य के बारे में व्यापक प्रचार किया जाए। यात्रियों से एमआरपी से अधिक भुगतान न करने का अनुरोध किया जा रहा है। आरपीएफ द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से नियमित निगरानी की जाए। स्टॉल से सामान लेने के बाद बिल अवश्य लें। प्रत्येक स्टॉल पर ओवरचार्जिंग की शिकायत के लिए फोन नंबर भी प्रदर्शित किया जा रहा है। यात्री किसी भी प्रकार की समस्या के लिए 139 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

870 views