महाकाल के भक्तों के लिए खुश खबर महाकाल मंदिर की भस्म आरती के अब चलित दर्शन भी होंगे पंजीयन के बाद बचे श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ प्रयोग के रूप में अभी 7 दिन की जाएगी व्यवस्था
देशभर के महाकाल भक्तों के लिए खुश खबर है । अब महाकाल मंदिर में सुबह होने वाली भस्म आरती में कोई भी श्रद्धालु अब दर्शन से वंचित नहीं रहेगा महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने अब भस्म आरती के चलित दर्शन श्रद्धालुओं को कराने का निर्णय लिया है लेकिन अभी प्रयोग के रूप में 7 दिन यह दर्शन कराए जाएंगे ।
आज महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिये गये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, अंशुल गुप्ता आयुक्त नगर पालिक निगम, ए.डी.एम. संतोष टैगोर, उज्जैन विकास प्राधिकरण एवं स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक, महन्त विनित गिरी जी महाराज, प्रशासक गणेश कुमार धाकड, मंदिर प्रबंध समिति सदस्य पुजारी उपस्थित थे।
बैठक में उत्तम वृष्टि हेतु पंच दिवसीय महारूद्राभिषेक 22 जून से 26 जून तक आयोजित किये जाने पर सहमति व्यक्त की गई।
साथ ही भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भस्मार्ती के दौरान पंजीयनधारी श्रद्धालुओं के अतिरिक्त अन्य श्रद्धालुओं को सिंहस्थ 2016 में की गई व्यवस्था के अनुरूप कार्तिकेय मंडपम की अंतिम 2 पंक्तियों से दर्शन कराया जाकर मंदिर परिसर से बाहर की ओर प्रस्थान कराये जाने पर विचार किया गया।
इस संबंध में अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा श्रद्धालुओं के प्रवेश – निर्गम, आरती में सम्मिलित होने के समय व मार्ग आदि विषयों पर चर्चा कर प्रायोगिक रूप से 7-8 दिन के लिये प्रारंभ करने पर सहमति व्यक्त की गई।
श्रद्धालुओं को भस्म आरती में चलित दर्शन व्यवस्था कब से लागू होगी अभी यह निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन शीघ्र ही वह श्रद्धालु जो देश भर से आते हैं भस्म आरती के दर्शन के लिए लेकिन पंजीयन के कारण महाकाल की भस्म आरती दर्शन नहीं कर पाते उन्हें अब महाकाल की आरती में दर्शन करने का अवसर मिलेगा शीघ्र ही यह व्यवस्था लागू होगी लेकिन यह दर्शन व्यवस्था अभी 7 दिन के लिए की जाएगी यह व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा ।
960 views





