राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश विधान मंडल के संयुक्त सदन को किया संबोधित, कहा-विधानमंडल लोकतंत्र का मंदिर है और आप जनता के भाग्य विधाता*
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों की बैठक को कुछ देर में संबोधित किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी संयुक्त बैठक को संबोधित किया। बता दें कि आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। वहीं वाराणसी में वर्ष 2006 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में शनिवार को दोषी करार दिए गए आतंकी वलीउल्लाह की सजा पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में आज यानी सोमवार दोपहर दो बजे से सुनवाई होगी। राष्ट्रपति ने कहा कि विधानमंडल लोकतंत्र का मंदिर है और आप जनता के भाग्य विधाता हैं। जनता की आपसे बहुत सारी उम्मीदें, आकांक्षाएं और अपेक्षाएं हैं। जनप्रतिनिधियों को बिना भेदभाव के सभी के लिए काम करना चाहिए। आप उनके लिए भी काम करिए जिन्होंने आप को वोट देकर यहां भेजा है और उनके लिए भी उसी निर्विकार भाव से काम करिए जिन्होंने आप को वोट नहीं दिया है।






