बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत देश के इन हिस्सों में होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत देश के इन हिस्सों में होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट*
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश होने का अनुमान है,दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। हालांकि, उत्तर भारत के लोगों को साल की पहली मानसून बारिश के लिए जून के अंत तक का इंतजार करना होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि शुक्रवार तक क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है।

1159 views