नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को ईडी का नोटिस, 8 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को ईडी का नोटिस, 8 जून को पूछताछ के लिए बुलाया*
प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 8 जून और पार्टी सांसद राहुल गांधी को 2 जून को तलब किया है। इस मामले को 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है,कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार 1942 में शुरू किया गया। उस समय अंग्रेजों ने इसे दबाने की कोशिश की। आज मोदी सरकार भी यही कर रही है और इसके लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईडी ने हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस दिया है

1452 views