पेट्रोल-डीजल के बाद गैस के दाम में बड़ी कटौती, 135 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर

पेट्रोल-डीजल के बाद गैस के दाम में बड़ी कटौती, 135 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर*
जून के पहले दिन रेट रिवीजन के बाद तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो)के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है । जबकि कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो)135 रुपये सस्ता हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर 2457 से घटकर 2322 रुपये हो गया है। परिवर्तित दरें आज सुबह से लागू हो गई हैं। लगातार बढ़ रहे एलपीजी, पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी और पीएनजी की दरें भी ऊपर की ओर जा रही हैं। आम आदमी को सबसे अधिक बोझ पेट्रोल डीजल के अलावा घर की रसोई संभालने में पड़ रहा है। ऐसे में लग रहा था कि जून की शुरुआत एलपीजी की दरों में बढ़ोतरी के साथ होगी लेकिन कंपनियों ने आज सुबह जब रेट जारी किए तो घर की रसोई को बढ़ोतरी से दूर रखा। राहत की बात यह रही की पिछले कई महीनों से लगातार महंगा होता जा रहा कमर्शियल सिलेंडर कुछ सस्ता हुआ।

993 views