बेटियां अब स्कूल जा रहीं,हर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ:मुख्यमंत्री योगी*

बेटियां अब स्कूल जा रहीं,हर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ:मुख्यमंत्री योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद के जरिये गरीब कल्याण योजन के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान सीएम योगी ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, आज बेटियां स्कूल जा रही हैं। बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्णय किया है कि हर घर हम पाइप कनेक्शन पहुंचाएंगे और जो जल आपके घर आएगा उसके सामने आरओ का पानी भी फेल हो जाएगा। इससे लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन होगा।उन्नाव के नवाबगंज ब्लाक के रायपुर खैलामऊ की गुड़िया से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने गुड़िया से सीधे संवाद में पूछा आवास मिला, इज्जत घर मिला दोनों के लिए कितना पैसा मिला था, आयुष्मान कार्ड मिला, और किन किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गुड़िया ने बताया कि योजनाओं का लाभ मिला है। इस पर मुख्यमंत्री ने उससे पूछा पढ़ाई करती हो तो गुड़िया ने कहा पढ़ाई नहीं कर रहे इस पर मुख्यमंत्री ने उसे सलाह दी कि पढ़ाई करो आयुष्मान कार्ड से जहां भी चाहोगी पांच लाख तक का इलाज करा सकती हो।

1095 views