*कमलनाथ सरकार ने केंद्र से मांगा ओडिशा कैडर का IPS अफसर*
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने IPS अफसर यतीन्द्र कोयल की सेवाएं एमपी को देने की मांग की है. राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. यतीन्द्र कोयल ओडिशा कैडर के IPS अफसर हैं.
यतीन्द्र कोयल को प्रतिनियुक्ति पर मध्य प्रदेश बुलाने की नोटशीट पर गृह मंत्री बाला बच्चन ने साइन कर दिए हैं. नोटशीट केंद्र को भेज दी गयी है. यतीन्द्र कोयल 2000 बैच के IPS अफसर हैं. वो मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवासी हैं लेकिन कैडर ओडिशा है. फिलहाल वो ओडिशा सरकार में आईजी क्राइम ब्रांच स्पेशल टास्क फोर्स है. कोयल सीएम कमलनाथ की पसंद बताए जा रहे हैं.
मध्य प्रदेश में सरकार बदलने के बाद अफसरों की जमावट भी धीरे-धीरे बदल रही है. पुराने अफसर इधर से उधऱ किए जा रहे हैं और पसंदीदा और भरोसे मंद अफसर पास बुलाए जा रहे हैं.
*गुरुवार को ही सरकार ने प्रदेश के दो सीनियर आईएएस अफसर एसीएस राधेश्याम जुलानिया और पीएस विवेक अग्रवाल को प्रदेश से बाहर प्रतिनियुक्त पर भेजने की तैयारी कर ली। सोमवार को अग्रवाल के आदेश आ गये।






