पेपरलेस होगी विधानसभा की कार्यवाही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ई-विधान केन्द्र का लोकार्पण

पेपरलेस होगी विधानसभा की कार्यवाही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ई-विधान केन्द्र का लोकार्पण*
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार विकास कार्य के तहत पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। सरकार ने अधिकांश सरकारी कार्यालय को पेपरलेस करने का कदम उठाने के साथ अब उत्तर प्रदेश विधानमंडल की कार्यवाही को भी पेपरलेस कर लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में गुरुवार को ई -विधान एप्लीकेशन केन्द्र का लोकार्पण किया, जिससे विधानसभा की कार्यवाही का आनलाइन संचालन किया जाएगा।उत्तर प्रदेश विधानमंडल की कार्यवाही को कागज रहित बनाने के लिए विधानमंडल के बजट सत्र से नेशनल ई-विधान परियोजना को लागू करने की तैयारी को सरकार ने पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान भवन में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन केंद्र का लोकार्पण किया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी थे। अब उत्तर प्रदेश में ई विधान मंडल सत्र होगा।

1568 views